दलालों से सतर्क रहने के लिए अस्पताल में लगाये गये बैनर

Updated:
विज्ञापन
दलालों से सतर्क रहने के लिए अस्पताल में लगाये गये बैनर

बता दें कि सात दिन पहले अस्पताल परिसर से पुलिस ने दो दलालों को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

खड़गपुर. मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सक्रिय दलाल गिरोह के प्रति मरीजों एवं उनके परिजनों को जागरूक करने के लिए प्रबंधन की ओर से अस्पताल में बैनर लगाया गया है. साथ ही अस्पताल परिसर में माइकिंग कर लोगों को दलालों से सतर्क रहने एवं सरकारी लेबोरेटरी में ही रक्त सहित अन्य जांच कराने की बात कही गयी. बता दें कि सात दिन पहले अस्पताल परिसर से पुलिस ने दो दलालों को गिरफ्तार किया था. वे मरीजों के परिजनों को निजी लेबोरेटरी में जांच कराने के लिए दबाव बना रहे थे. अस्पताल परिसर में लगाये गये बैनर में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola