ePaper

बांग्लादेश में स्थिति सामान्य होने तक रोजाना होगी प्रार्थना

Updated at : 03 Jan 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश में स्थिति सामान्य होने तक रोजाना होगी प्रार्थना

इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता राधारमण दास ने दी जानकारी

विज्ञापन

इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता राधारमण दास ने दी जानकारी कोलकाता. इस्कॉन कोलकाता के अनुयायी बांग्लादेश में सामान्य स्थिति बहाल होने तक दैनिक प्रार्थना जारी रखेंगे. इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता राधारमण दास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गौरतलब है कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है. कोलकाता स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और वहां की जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास व अन्य संतों की रिहाई को लेकर एक माह से अधिक समय से अल्बर्ट रोड स्थित अपने केंद्र में लगातार प्रार्थना कर रहा है. इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा कि हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के लिए अपनी दैनिक प्रार्थना तब तक जारी रखेंगे, जब तक वहां सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो जाती. श्री दास ने कहा कि अनुयायी इस बात को लेकर बहुत चिंतित हैं कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का भविष्य क्या होगा. उन्होंने कहा कि हालांकि अनुयायी इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि दास को उच्च न्यायालय से न्याय मिलेगा. उल्लेखनीय है कि चटगांव अदालत ने गुरुवार को चिन्मय दास को जमानत से इनकार कर दिया था, जिसके बाद इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी है. चिन्मय दास को राजद्रोह के मामले में 25 नवंबर को ढाका स्थित शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola