बंगाल में पूर्वी पाकिस्तान जैसा माहौल, नववर्ष जुलूस पर रोक से भड़का बांग्ला पोक्खो

कोलकाता की सड़कों पर निकली शोभायात्रा.
Bangla Pokkho Protest Kolkata: निर्वाचन आयोग ने बांग्ला पोक्खो को नव वर्ष का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी. संगठन के महासचिव गर्गा चटर्जी ने इसे बंगाल की संस्कृति पर हमला बताया और दक्षिण कोलकाता में रैली निकालने का ऐलान किया.
Bangla Pokkho Protest Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच बांग्ला नववर्ष पोइला बोइसाख के जश्न पर पाबंदी के बाद सियासत गरमा गयी है. बांग्ला भाषी लोगों के प्रमुख संगठन ‘बांग्ला पोक्खो’ ने निर्वाचन आयोग (EC) पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे बंगाली अस्मिता और संस्कृति पर ‘करारा हमला’ करार दिया है. आयोग ने सुरक्षा कारणों और आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए संगठन को जुलूस निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. हालांकि, संगठन ने साफ कर दिया है कि वे अनुमति न मिलने के बावजूद दक्षिण कोलकाता में अपनी प्रस्तावित शोभा यात्रा निकालेंगे.
आयोग ने बताया अवैध, संगठन बोला- यह हमारा हक
निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कोलकाता पुलिस की सलाह और मौजूदा चुनावी माहौल को देखते हुए जुलूस की अनुमति नहीं दी गयी है. आयोग का तर्क है कि आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू होने के कारण किसी भी ऐसी सभा को, जिसके पास आधिकारिक अनुमति नहीं है, अवैध माना जायेगा.
नववर्ष मनाने से कोई नहीं रोक सकता : बांग्ला पोक्खो
बांग्ला पोक्खो के महासचिव गर्गा चटर्जी ने चुनाव आयोग की तुलना 1971 से पहले के पूर्वी पाकिस्तान के शासन से कर दी. उन्होंने कहा- बंगाल की संस्कृति पर इस तरह का प्रहार पहले कभी नहीं हुआ. हमें नववर्ष मनाने से रोकने का हक किसी को नहीं है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उत्तरी कोलकाता में अनुमति खारिज, अब दक्षिण में हुंकार
संगठन ने पहले स्वामी विवेकानंद और ईश्वर चंद्र विद्यासागर जैसे महापुरुषों से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों से होते हुए उत्तरी कोलकाता में रैली की योजना बनायी थी, जिसे आयोग ने ठुकरा दिया था. इसके बाद संगठन ने बुधवार शाम को दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी चौराहे से गरियाहाट तक शोभा यात्रा निकालने की घोषणा की.
इसे भी पढ़ें : माछ-भात पर घमासान, पोइला बोइसाख पर TMC की चेतावनी- भाजपा जीती तो नहीं खा पायेंगे मछली, शुभेंदु का पलटवार
‘अपराधी’ कहलाने पर गर्व : गर्गा चटर्जी
गर्गा चटर्जी ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल नेताजी सुभाष चंद्र बोस और कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि है. अगर यहां अपना नववर्ष मनाना अपराध है, तो हमें ‘अपराधी’ कहलाने पर गर्व है.
चुनाव का साया और बढ़ता तनाव
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है. ऐसे समय में बंगाली अस्मिता से जुड़े इस मुद्दे ने चुनावी माहौल को और संवेदनशील बना दिया है. प्रशासन सुरक्षा को लेकर चिंतित है, तो बांग्ला पोक्खो इसे समुदाय के गौरव से जोड़कर देख रहा है. पुलिस ने साफ किया है कि बिना अनुमति के भीड़ जुटाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में ओवैसी की दहाड़- ममता दीदी को लगेगा करारा झटका, मुसलमानों को वोट बैंक समझा, इंसान नहीं
अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- 2021 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी TMC
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




