बाली: पानी चोरी करने के आरोप में दो अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
बाली: पानी चोरी करने के आरोप में दो अरेस्ट

मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक और प्लंबर दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

हावड़ा. बेलूड़ थाना अंतर्गत गिरीश घोष रोड इलाके में बाली नगरपालिका की पाइप से चुपके-चुपके पाइप लगाकर पानी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मकान मालिक जोगिंदर सिंह और प्लंबर जयदेव मल्लिक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार बिना अनुमति के मकान मालिक सोमवार की देर रात सड़क खोदकर नगरपालिका की पाइप से अपने मकान की पाइप जोड़वा रहे थे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक और प्लंबर दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस घटना की जानकारी बाली नगरपालिका को दे दी है. मालूम रहे कि हावड़ा नगर निगम और बाली नगरपालिका की ओर से पानी चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से अपील की जा रही है कि वे पानी चोरी नहीं करें. यह गैर-कानूनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola