ePaper

कुत्ते की मौत की वजह जानने के लिए शव का होगा पोस्टमार्टम

Updated at : 22 Jun 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
कुत्ते की मौत की वजह जानने के लिए शव का होगा पोस्टमार्टम

न्यूटाउन में 10 स्ट्रीट डॉग्स को जहर देकर मारने की कोशिश

विज्ञापन

न्यूटाउन में 10 स्ट्रीट डॉग्स को जहर देकर मारने की कोशिश एक की हो चुकी है मौत पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कोलकाता. न्यूटाउन के एक्शन एरिया थ्री में इकोस्पेस से सटे इलाके में 10 आवारा कुत्तों को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप सामने आया है. हालांकि बीमार कुत्तों में एक की मौत हो गयी है. अब कुत्ते की मौत की वजह जानने के लिए उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह का खुलासा होगा. घटना को लेकर नाराज पशु प्रेमियों ने टेक्नोसिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 और भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 325 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. जानकारी के मुताबिक, टेक्नोसिटी थाने में पशु प्रेमी मैत्रेयी पाठक द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है. मैत्रेयी ने दावा किया कि न्यूटाउन के पॉश रिहायशी इलाके इकोस्पेस के पास एक ग्रुप ने 10 कुत्तों को जहर मिला खाना खिलाया. गत शुक्रवार सुबह सड़क किनारे छह कुत्ते दर्द से तड़पते हुए मिले. इसके बाद स्थानीय पशु प्रेमियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, सॉल्टलेक वेटनरी अस्पताल में उचित व्यवस्था न होने के कारण इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी. इलाज के दौरान एक कुत्ते की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने इस क्रूरता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मैत्रेयी पाठक का कहना है कि उनकी एक महिला टीम लंबे समय से इन कुत्तों की देखभाल कर रही है. लेकिन कुछ लोग लगातार उनका विरोध करते रहे हैं. संभवतः इन्हीं विरोधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि उन्होंने जांच पूरी होने तक किसी पर सीधे आरोप लगाने से इनकार किया है. इधर, मृत कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेलगाछिया वेटनरी अस्पताल भेजा गया है. वहां सोमवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा. फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola