वारंटी आरोपी को पकड़ने गये एसआइ पर हमला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2025 1:26 AM
नरेंद्रपुर थाना इलाके में बुधवार की रात एक वारंटी आरोपी को पकड़ने गये एसआइ पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा.
नरेंद्रपुर. नरेंद्रपुर थाना इलाके में बुधवार की रात एक वारंटी आरोपी को पकड़ने गये एसआइ पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा. बारुईपुर जिला पुलिस के अधीक्षक पलाश चंद्र ढाली ने कहा कि घटना को लेकर उपयुक्त कदम उठाये जा रहे हैं. घटना में एसआइ शांतनु बैद्य घायल हुए हैं. 2022 में छेड़खानी के मामले में अदालत द्वारा वारंट जारी करने के बाद भी उपस्थित नहीं होने पर बुधवार की रात आरोपी को पकड़ने के लिए वह गये थे. इस दौरान आरोप है कि नीलरतन पाल, सौम्य पाल व श्यामल पाल ने एसआइ पर हमला कर दिया. घटना नरेंद्रपुर थाना इलाके के गरिया आर्यनगर में हुई. किसी तरह पुलिस कर्मी वहां से वापस लौट आये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










