ePaper

नाबालिग को नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 15 Nov 2024 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग को नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

घटना उत्तर 24 परगना के गाइघाटा थाना क्षेत्र की है

विज्ञापन

गाइघाटा.

दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में बुलाने के बाद नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है. घटना उत्तर 24 परगना के गाइघाटा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रदीप घरामी है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. घटना रविवार देर शाम को हुई थी.

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग को धमकी दी गयी थी, जिस कारण उसने तीन दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया. लेकिन बुधवार को सारी घटना बतायी. इसके बाद उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. पीड़िता की मां का दावा है कि आरोपी युवक, उनकी बेटी को बार-बार परेशान करता था. रविवार सुबह उसने नाबालिग का फोन नंबर ले लिया था. फिर दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी के लिए आमंत्रित किया था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola