हथियार तस्करी के आरोपियों को पुलिस हिरासत

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में मंगलवार को स्ट्रैंड रोड इलाके से रवींद्र प्रसाद और जितेंद्र प्रसाद नामक दो भाइयों को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

कोलकाता. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में मंगलवार को स्ट्रैंड रोड इलाके से रवींद्र प्रसाद और जितेंद्र प्रसाद नामक दो भाइयों को गिरफ्तार किया था. बुधवार को दोनों को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया. सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि हथियार कहां से लाये गये और किन लोगों से इनका संपर्क है, यह जानने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ जरूरी है. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को 13 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. दोनों आरोपी हावड़ा के निवासी हैं.

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक सात एमएम पिस्तौल, दो सिंगल शॉटर बंदूक और 21 राउंड कारतूस बरामद किये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola