ePaper

2.66 करोड़ की डकैती मामले में और 11 लाख रुपये बरामद

Updated at : 23 May 2025 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
2.66 करोड़ की डकैती मामले में और 11 लाख रुपये बरामद

इसके साथ ही इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 1.60 करोड़ रुपये बरामद किये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. इंटाली इलाके के फिलिप्स मोड़ के पास टैक्सी के भीतर फॉरेक्स कंपनी के कर्मचारियों से 2.66 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने और 11 लाख रुपये बरामद किये हैं. इसके साथ ही इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 1.60 करोड़ रुपये बरामद किये हैं. पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार मुस्तकीम आलम मल्लिक से पूछताछ के बाद पता चला कि उसने लूट के रुपये को हावड़ा के उदय नारायणपुर स्थित अपने गांव के घर में छिपाकर रखा है. इस सुूचना के बाद पुलिस ने छापामारी कर 11 लाख रुपये नकद बरामद कर लिया. शेष राशि को बरामद करने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola