ePaper

एसआइआर के दौरान एक और बीएलओ की गयी जान

Updated at : 29 Dec 2025 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
एसआइआर के दौरान एक और बीएलओ की गयी जान

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान राज्य में एक और बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन

बांकुड़ा में हेडमास्टर का शव फंदे से लटका मिला

प्रतिनिधि, बांकुड़ा

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान राज्य में एक और बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने आत्महत्या कर ली है. बांकुड़ा के जंगलमहल में रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के राजाकाटा में बीएलओ हराधन मंडल (52) का शव रविवार को स्कूल से बरामद किया गया.

बताया जा रहा है कि स्कूल में कक्षा से बीएलओ का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया.घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट के आधार पर शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि स्थानीय प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर हराधन मंडल ने आत्महत्या की है. कथित तौर पर शिक्षक ने सफेद कागज पर लिखे नोट में काम के बहुत ज्यादा दबाव के बारे में लिखा है. रानीबांध थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज भेज दिया. सूत्रों के अनुसार, हराधन बांकुड़ा के राजाकाटा में माझेरपाड़ा प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर थे. वह रानीबांध विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 206 के बीएलओ थे. उन्हें अपने बूथ पर कुछ वोटरों की सुनवाई के लिए बुलाया गया था. बीएलओ सुबह करीब 10 बजे उन वोटरों के दस्तावेज इकट्ठा करने का दावा करते हुए अपने घर से निकले थे.काफी देर तक उन्हें न पाकर उनके परिवार वाले परेशान हो गये .वे उन्हें ढूंढने के लिए स्कूल गये. उन्हें स्कूल के एक क्लासरूम में पंखे के फंदे से उनका शव लटका हुआ मिला. मौके से एक सुसाइड नोट मिला. नोट में लिखा है: मैं अब और प्रेशर नहीं झेल सकता.अलविदा. आखिर में लिखा है: सब कुछ ठीक करने के बाद भी मुझसे गलती हो गयी. मुझे माफ कर देना. परिवार वालों का दावा है कि एसआइआर के काम का बोझ न संभाल पाने की वजह से हराधन मंडल मानसिक दबाव में थे. मृत बीएलओ के बेटे सोहम मंडल ने कहा कि उनके पिता एसआइआर का दबाव नहीं झेल पाये. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो दिसंबर को दावा किया था कि राज्य में एसआइआर के कारण चार बीएलओ सहित 39 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola