संदेशखाली : 10 करोड़ के नकली नोटों के मामले में हुई एक और गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन
संदेशखाली : 10 करोड़ के नकली नोटों के मामले में हुई एक और गिरफ्तारी

पुलिस ने 40 वर्षीय तीस्ता सेन नामक महिला को बीरभूम के रामपुरहाट इलाके से धर दबोचा.

विज्ञापन

पुलिस ने बीरभूम के रामपुरहाट इलाके से पकड़ा बशीरहाट. संदेशखाली के धामाखाली में हाल ही में 10 करोड़ रुपये के नकली नोटों के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने 40 वर्षीय तीस्ता सेन नामक महिला को बीरभूम के रामपुरहाट इलाके से धर दबोचा. वह रामपुरहाट के एक गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी और झारखंड भागने के फिराक में थी. संदेशखाली थाने की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर जांच करते हुए तीस्ता सेन तक पहुंची. बता दें कि पिछले शनिवार को धामाखाली फेरीघाट के पास एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी की थी. इस दौरान महेशतला निवासी देवब्रत चक्रवर्ती और जीवनतल्ला थाना क्षेत्र निवासी सिराजुद्दीन मोल्ला को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस को मौके से बिस्कुट के पैकेट के डिब्बों में रखे 10 करोड़ रुपये मिले थे, जिनमें ज्यादातर 500 रुपये के नकली नोट थे और कुछ ही असली थे. गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के बाद पुलिस को तीस्ता सेन के बारे में पता चला. वह राजारहाट इलाके की रहने वाली है. पुलिस की जांच से पता चला है कि यह महिला बड़े कारोबारियों को कर्ज देती थी और असली पैसों में नकली नोट मिलाकर उन्हें ठगती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola