ePaper

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर वृद्धा से ठग लिये 27 लाख रुपये

Updated at : 19 Apr 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर वृद्धा से ठग लिये 27 लाख रुपये

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग महिला से मोटी रकम ऐंठने के आरोप में चितपुर थाने की पुलिस ने आरोपी मृदुल विश्वास को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग महिला से मोटी रकम ऐंठने के आरोप में चितपुर थाने की पुलिस ने आरोपी मृदुल विश्वास को गिरफ्तार किया है. उस पर वृद्धा से 27 लाख रुपये ठगने का आरोप है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात आरोपी के साथ हुई थी. आरोपी ने बातों ही बातों में उसे विश्वास दिलाया कि शेयर बाजार में निवेश करने से भारी मुनाफा होगा. महिला यह प्रलोभन में आकर निवेश के लिए सहमत हो गयीं. इसी बीच युवक ने शेयरों में निवेश के बहाने उनसे कई किस्तों में 27 लाख रुपये ठग लिये. हाल ही में, वृद्ध महिला को पैसों की जरूरत पड़ी. वह शेयरों में निवेश किये गये पैसे निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी पता चला है कि कोई पैसा जमा नहीं है. इसके तुरंत बाद उन्होंने उत्तर कोलकाता के चितपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ठगी की राशि को बरामद करने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola