ePaper

10 मवेशियों के साथ एक पशु तस्कर हुआ गिरफ्तार

Updated at : 15 Jun 2025 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
10 मवेशियों के साथ एक पशु तस्कर    हुआ गिरफ्तार

झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बेलियाबेड़ा थाना के चोरचिता इलाके में पुलिस ने नाका चेकिंग अभियान चलाकर एक वाहन से 10 मवेशियों को बरामद करते हुए एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बेलियाबेड़ा थाना के चोरचिता इलाके में पुलिस ने नाका चेकिंग अभियान चलाकर एक वाहन से 10 मवेशियों को बरामद करते हुए एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम सत्यशिवा दास है. वह ओडिशा राज्य के मयूरभंज इलाके का निवासी है. मालूम हो कि पुलिस को मुखबिर से गुप्त जानकारी मिली थी कि मवेशियों को लेकर एक तस्कर पिकअप वैन से इलाके से गुजरने वाला है.जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी. इलाके में अभियान चलाकर पिकअप वैन को रोका. वैध कागजात ना होने के कारण पुलिस ने मवेशी तस्करी करने के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया. पिकअप वैन को जब्त करते हुए 10 मवेशियों को बरामद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola