सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल पद से हटाये गये अमितेष बनर्जी

यह भी बताया गया है कि अमितेश बनर्जी पिछले तीन साल से भी अधिक समय से उस पद पर नियुक्त थे.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल के पद पर नियुक्त अमितेष बनर्जी को पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर शीर्षन्य बनर्जी को यह पदभार सौंपा गया है. सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार के कानून विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गयी है. यह भी बताया गया है कि अमितेश बनर्जी पिछले तीन साल से भी अधिक समय से उस पद पर नियुक्त थे. वहीं, बताया गया है कि जूनियर स्टैंडिंग काउंसिल में प्रथम स्थान पर शीर्षन्य बनर्जी का नाम था. राज्यपाल ने इस पर अपनी स्वीकृति दे दी है. इसके बाद राज्य सरकार ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर यह घोषणा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










