एआइडीएसओ ने की पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एआइडीएसओ पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर हिरासत में लेकर किये गये कथित अत्याचार के खिलाफ कोतवाली महिला थाना के ओसी समेत दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता जेयू की घटना को लेकर गत तीन मार्च को कॉलेज-विश्वविद्यालयों में बंद के आह्वान पर मेदिनीपुर में बंद के समर्थन में उतरीं छात्राओं को मेदिनीपुर कोतवाली महिला थाने की पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पुलिस हिरासत में कथित तौर पर अत्याचार करने की घटना के खिलाफ बुधवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) ने विरोध जताया. कोलकाता में एआइडीएसओ पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर हिरासत में लेकर किये गये कथित अत्याचार के खिलाफ कोतवाली महिला थाना के ओसी समेत दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रेस काॅन्फ्रेंस में एआइडीएसओ संगठन के राज्य सचिव मंडली के सदस्य व पश्चिम मेदिनीपुर (नाॅर्थ) के सांगठनिक जिला सचिव तनुश्री बेज के साथ रानुश्री बेज, वर्णाली नायक समेत अन्य उपस्थित थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद छात्राओं ने अपनी आपबीती सुनायी और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola