ePaper

अनुदान को लेकर अग्निमित्रा ने सीएम पर साधा निशाना

Updated at : 03 Aug 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
अनुदान को लेकर अग्निमित्रा ने सीएम पर साधा निशाना

भाजपा की राज्य इकाई की महासचिव अग्निमित्र पॉल ने आरोप लगाया कि बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार विकास की अनदेखी कर रही है और सिर्फ खैरात बांट रही है.

विज्ञापन

कोलकाता. भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सामूहिक दुर्गापूजा के लिए 1.1 लाख रुपये का सरकारी अनुदान देने की घोषणा को लेकर उनकी आलोचना की और उन (ममता बनर्जी) पर धर्म की राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया. भाजपा की राज्य इकाई की महासचिव अग्निमित्र पॉल ने आरोप लगाया कि बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार विकास की अनदेखी कर रही है और सिर्फ खैरात बांट रही है. आसनसोल दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पॉल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मंदिर बनाना और पूजा के लिए अनुदान देना भर नहीं हो सकता. उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा : इससे पता चलता है कि सरकार अपनी प्राथमिकताएं बदल रही है. सड़कें बनाने और रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय ममता बनर्जी धर्म की राजनीति करने में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि अब अन्य समुदायों के लोग भी सरकार से मांग करेंगे कि दीघा के जगन्नाथ मंदिर की तरह उनके पूजा स्थलों का भी निर्माण कराया जाये. फैशन डिजाइनर से नेता बनीं पॉल ने कहा कि भाजपा शिक्षा क्षेत्र के विकास, रोजगार उपलब्ध कराने और हर भारतीय नागरिक के उत्थान के पक्ष में है, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

SANDIP TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola