डब्ल्यूबीपीएससी परीक्षा को लेकर 17 नवंबर को मेट्रो की अतिरिक्त सेवा

परीक्षा के दिन ब्लू लाइन में अतिरिक्त मेट्रो चलेगी. इस दिन आठ अतिरिक्त रेक चलेंगे.
कोलकाता. 17 नवंबर (रविवार) को आयोजित होनेवाली पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) क्लर्कशिप ( भाग-1 ) परीक्षा के मद्देनजर मेट्रो रेलवे ने अतिरिक्त मेट्रो सेवा चलाने की घोषणा की है. परीक्षा के दिन ब्लू लाइन में अतिरिक्त मेट्रो चलेगी. इस दिन आठ अतिरिक्त रेक चलेंगे. यानी आम तौर पर रविवार को कोलकाता मेट्रो रेलवे 130 रैक ही चलाता है. लेकिन 17 नवंबर को 138 रेक चलेंगे. ब्लू लाइन पर 17 नवंबर की सुबह सात बजे से सुबह नौ बजे के बीच 30 मिनट के अंतराल पर आठ सेवाएं (चार अप और चार डाउन) में उपलब्ध होंगी. पहली मेट्रो सुबह सात बजे दमदम से कवि सुभाष तक, कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक और सुबह 7.15 बजे दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक के लिए मिलेगी. जबकि अंतिम मेट्रो सेवाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. इसके साथ ही इस दिन ग्रीन लाइन-2 पर सामान्य रविवार की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. जबकि हमेशा की तरह रविवार होने के कारण ग्रीन लाइन-1, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




