दिव्यांग बच्चे के शरीर पर गिरा एसिड, हुई मौत
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 16 Oct 2025 1:15 AM
यह दुखद घटना हावड़ा के उलबेड़िया के श्यामपुर इलाके की है. मृतक बच्चे का नाम चयन बेरा (पांच) है.
हावड़ा. खेल-खेल में दिव्यांग बच्चे के शरीर पर एसिड गिरने से उसकी मौत हो गयी. बच्चा जन्म से ही मूक-बधिर था. पहले तो परिवार को कुछ समझ नहीं आया. लेकिन एसिड गिरने की जानकारी होते ही घर वाले उसे लेकर अस्पताल भागे, हालांकि तब तक काफी देर हो गयी थी, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह दुखद घटना हावड़ा के उलबेड़िया के श्यामपुर इलाके की है. मृतक बच्चे का नाम चयन बेरा (पांच) है. चयन जन्म से ही मूक-बधिर था. मंगलवार रात वह घर की बालकनी में खेल रहा था. वहां कार्बोलिक एसिड रखा था. बताया जाता है कि खेलते-खेलते उसने बोतल खोल दी. एसिड उसके ऊपर गिर गया. चयन चीख पड़ा, चीख सुनकर घर वाले व माता-पिता दौड़े-दौड़े. हालांकि जब तक परिजन उसके पास पहुंचते तब तक चयन का पूरा शरीर एसिड से जल चुका था. उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव बरामद कर उलबेड़िया शरत चंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य आशीष कापड़ी ने बताया कि शोर सुनकर परिवार के लोग गये, तो देखा कि चयन का पूरा शरीर जल चुका था. उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोग सदमे में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










