आवास योजना का मकान बिक्री करने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Dec 2024 12:26 AM
बशीरहाट नगरपालिका के 14 नंबर वार्ड के सेनपाड़ा इलाके में आवास योजना के मकान को बिक्री कर घर की प्रमुख महिला फरार है.
बशीरहाट. बशीरहाट नगरपालिका के 14 नंबर वार्ड के सेनपाड़ा इलाके में आवास योजना के मकान को बिक्री कर घर की प्रमुख महिला फरार है. उनका फोन भी बंद है. बशीरहाट नगरपालिका की ओर से इसे लेकर थाने में शिकायत की गयी है. जानकारी के मुताबिक, जिस उपभोक्ता पर आवास योजना का मकान बेचने का आरोप लगा है. उसका नाम अंजना सेन है. वर्ष 2018-19 में अंजना के नाम से आवास योजना के तहत राशि आवंटित की गयी. उसने उन पैसों से एक मकान बनाया और उसे बेच दिया है. नियम यह है कि सरकारी योजना का घर बिक्री नहीं किया जा सकता है. फिलहाल घर बंद अवस्था में है. नगरपालिका की ओर से महिला की खोज की जा रही है. वार्ड नंबर 14 के पार्षद भास्कर मित्रा ने कहा कि घर के सामने से आवास योजना का शिलापट्ट भी हटा दिया गया है. वहीं अंजना ने जिस व्यक्ति को मकान बेचा है, वह भी नहीं मिल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










