गर्भवती महिला को जलाकर मारने का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गर्भवती महिला को जलाकर मारने का आरोपी गिरफ्तार

नेताजीनगर इलाके में नमिता बसाक (19) नामक एक गर्भवती महिला को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसका नाम सपन बसाक (25) है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

नेताजीनगर इलाके में नमिता बसाक (19) नामक एक गर्भवती महिला को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है. उसका नाम सपन बसाक (25) है. वह नमिता के परिवार का ही एक रिश्तेदार बताया जा रहा है. इस घटना में सात वर्षीय बच्चा शिव बसाक बाल-बाल बच गया था. मृतका के पति सचिन कुमार दास (21) ने 10 अप्रैल को नेताजीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने मामले की जांच की, तो पता चला कि महिला को जलाकर मारा गया है. जांच में मिले सबूतों के आधार पर सोमवार को रायगंज से आरोपी सपन को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे पुलिस ने अलीपुर अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने 28 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विगत 10 अप्रैल को दोपहर 12.15 बजे नेताजीनगर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि श्री कॉलोनी इलाके में गर्भवती महिला बुरी तरह से झुलस गयी है. उसका सात वर्षीय भाई शिव बसाक भी जख्मी हालत में मिला है. पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और झुलसी युवती को बाघाजतिन स्टेट जनरल अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि मृतका का सात वर्षीय भाई शिव बसाक उस समय उसके साथ मौजूद था .घायल किशोर को एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उसकी चोट गंभीर नहीं है.

पुलिस को प्रारंभिक तौर पर पता चला कि मृतक की मां का आरोपी के मामा के घर के लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा था. हाल ही में दोनों फिर से झगड़े थे. जब युवती कमरे में अकेली थी उस समय उसे जलाकर मार दिया गया. हालांकि, पुलिस इस घटना और हत्या के बीच संबंध की जांच कर रही है. शव का पोस्टमार्टम पहले ही किया जा चुका है. पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola