ePaper

Kolkata Doctor Murder : अभिषेक बनर्जी ने कहा, हम चाहते हैं आरोपियों को 50 दिन के अंदर मिले सजा

Updated at : 22 Aug 2024 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Abhishek Banerjee

Abhishek Banerjee

Kolkata Doctor Murder : अभिषेक बनर्जी ने कहा, देश में हर दिन दुष्कर्म की 90 घटनाएं, प्रति घंटे ऐसी चार तथा प्रति 15 मिनट में दुष्कर्म की एक घटना सामने आती है इसलिए इन मामलों में निर्णायक कार्रवाई की जरुरत है.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल में तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने पूरे देश में दुष्कर्म को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है. उन्होंने दावा किया कि हमें ऐसा सख्त कानून लाना होगा कि पूरी न्यायिक प्रक्रिया 50 दिन के अंदर निपट जाए और दोषियों को सजा दी जा सकें. अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला प्रशिक्षु के साथ हुए जघन्य अपराध के खिलाफ पिछले 10 दिनों में जब लोग सड़कों पर प्रदर्शन और न्याय की मांग कर रहे हैं, उसी दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में दुष्कर्म की 900 घटनाएं हुई हैं.

हमें दुष्कर्म पर रोक लगाने के लिये मजबूत कानून की जरुरत : अभिषेक बनर्जी

उन्होंने कहा, दुष्कर्म की 90 घटनाएं, प्रति घंटे ऐसी चार तथा प्रति 15 मिनट में बलात्कार की एक घटना सामने आती है इसलिए इन मामलों में निर्णायक कार्रवाई की जरुरत है. हमें ऐसे मजबूत कानूनों की जरूरत है जो 50 दिनों के भीतर सुनवाई और दोषसिद्धि कर सकें और उसके बाद कठोर सजा दे सकें, न कि केवल खोखले वादे करें. राज्य सरकारों को कार्रवाई करनी चाहिए और केंद्र सरकार पर दुष्कर्म रोधी समग्र कानून बनाने के लिए दबाव डालना चाहिए जो त्वरित सुनवाई कर सके और सख्त सजा दे सके.

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में भाजपा का ममता बनर्जी पर आया बड़ा बयान

अभिषेक बनर्जी ने जागो भारत का दिया स्लोगन

जागो भारत,कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को ड्यूटी के दौरान एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन का सिलसिला जारी है.

Kolkata Doctor Murder Case : सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola