अब्दुल अलीम मोल्ला से पूछताछ के लिए सीबीआइ कोर्ट में

संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) अधिकारियों पर हुए हमले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख मामले के मुख्य गवाह भोला घोष की गाड़ी में टक्कर मारने के आरोप में अब्दुल अलीम मोल्ला को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था.
कोलकाता. संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) अधिकारियों पर हुए हमले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख मामले के मुख्य गवाह भोला घोष की गाड़ी में टक्कर मारने के आरोप में अब्दुल अलीम मोल्ला को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था. अब सीबीआइ ने बशीरहाट अदालत में उससे पूछताछ करने का आवेदन किया है. मामला 10 दिसंबर का है, जब बासंती हाइवे पर भोला घोष के वाहन को ट्रक ने धक्का मार दिया था. हादसे में वाहन चालक और भोला के छोटे बेटे की मौत हो गयी थी, जबकि भोला गंभीर रूप से घायल हुआ था. भोला और उनके वकील का दावा है कि यह एक ‘सुनियोजित हत्या’ का प्रयास था. उन्होंने 11 दिसंबर को राजबाड़ी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
नेजाट थाने की पुलिस ने 21 दिसंबर की रात अब्दुल को गिरफ्तार किया था. 22 दिसंबर को अदालत में पेश करने पर उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद बुधवार को अब्दुल को पुनः बशीरहाट अदालत में पेश किया गया, जहां सीबीआइ ने उनसे पूछताछ की अनुमति मांगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




