19वीं मंजिल से कूद कर महिला ने दी जान

Updated:
विज्ञापन
19वीं मंजिल से कूद कर महिला ने दी जान

महानगर की 45वीं मंजिली एक इमारत की 19वीं मंजिल की बालकनी से कूद कर एक महिला ने जान दे दी. घटना मंगलवार सुबह 5.30 बजे की है.

विज्ञापन

कोलकाता. महानगर की 45वीं मंजिली एक इमारत की 19वीं मंजिल की बालकनी से कूद कर एक महिला ने जान दे दी. घटना मंगलवार सुबह 5.30 बजे की है. इमारत के नीचे जमीन पर खून से लथपथ हालत में महिला को पाया गया. तुरंत आनंदपुर थाने की पुलिस को खबर देने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और महिला को एसएसकेएम अस्पताल ले गयी. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका का नाम संचिता अग्रवाल (42) बताया गया है. वह अपनी दो बेटियों और पति के साथ बाइपास स्थित इस अपार्टमेंट के फ्लैट में रहती थीं. पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि संचिता कुछ महीनों से मानसिक अवसाद से जूझ रही थीं. वह किसी से मिलती-जुलती नहीं थी. पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है. घटना से इलाके में शोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola