ममता बनर्जी से मिल कर रो पड़े सुदीप, दीदी बोलीं - मानसिक व शारीरिक रूप से टूट गये हैं बंदोपाध्याय

कोलकाता : लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता व रोजवैली चिटफंड कांड के आरोपी सुदीप बंदोपाध्याय पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिल कर रो पडें. सुश्री बनर्जी मंगलवार को भुवनेश्वर के निजी अस्पताल में भरती श्री बंदोपाध्याय व तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पाल से मुलाकात कीं. सुश्री बनर्जी ने सीबीआई के तीन […]
कोलकाता : लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता व रोजवैली चिटफंड कांड के आरोपी सुदीप बंदोपाध्याय पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिल कर रो पडें. सुश्री बनर्जी मंगलवार को भुवनेश्वर के निजी अस्पताल में भरती श्री बंदोपाध्याय व तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पाल से मुलाकात कीं. सुश्री बनर्जी ने सीबीआई के तीन अधिकारियों की उपस्थिति में उनसे मुलाकात की.
उन्होंने कहा कि सुदीप को देखने के लिए आयी थी. सुदीप दा मानसिक और शारीरिक रूप से टूट गये हैं. उनका स्वास्थ्य बहुत ही खराब है. उनका वजन 17-18 किलोग्राम घट गया है. वह फ्रीरिली चल भी नहीं पाते हैं. वह बहुत ही उदास हैं. उनका ब्लड प्रेशर भी कभी 42/45 तो कभी 140/145 रहता है. उन्हें हृदय रोग की भी समस्या हुई है.
उन्होंने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की है. डॉक्टर भी उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने न्यायाधीशों का आभार जताया कि उन्हें सुदीप से मिलने की अनुमति दी. सुश्री बनर्जी ने कहा कि वह बुधवार को पुरी मंदिर का दर्शन करने जायेंगी तथा यदि मौका मिला तो वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




