रोजवैली चिटफंड घोटाला: सुदीप गिरफ्तार, भाजपा मुख्यालय पर हमला

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को सीबीआइ ने रोजवैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय जांच एजेंसी ने तृणमूल सांसद को तीसरी बार नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. सुबह 11 बजे के करीब सुदीप सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआइ दफ्तर पहुंचे. तकरीबन साढ़े चार घंटे […]
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोटबंदी का विरोध करने वालों के खिलाफ सीबीआइ, इडी और आयकर विभाग का इस्तेमाल कर रहे हैं. ममता ने गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को गिरफ्तार करने की मांग की. मुख्यमंत्री ने मोदी को उन्हें और तृणमूल कांग्रेस के सभी सांसदों को गिरफ्तार करने की चुनौती भी दी. इसी बीच, सुदीप की गिरफ्तारी की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में तृणमूल का झंडा थामे पार्टी समर्थक सेंट्रल एवेन्यू के पास प्रदेश भाजपा मुख्यालय के पास जमा हो गये. भीड़ में शामिल लोगों ने भाजपा दफ्तर पर पथराव कर दिया. कई लोगों को चोटें आयीं. वाहनों को भी क्षति पहुंची है.
गौरतलब है कि सीबीआइ ने रोजवैली मामले में तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य सांसद तापस पाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था. उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया है. वहीं सुदीप व तापस पाल को एक साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जायेगी. तापस अभी सीबीआइ हिरासत में हैं. उन्हें भुवनेश्वर में ही रखा गया है. ज्ञात रहे कि चिटफंड कंपनी का कारोबार पश्चिम बंगाल और ओड़िशा समेत कई राज्यों में फैला हुआ था. कंपनी पर हजारों निवेशकों के साथ धोखाधड़ी से बड़ी राशि हड़पने का आरोप है. इससे पहले मंगलवार को सीबीआई कार्यालय पहुंचने पर बंद्योपाध्याय ने वहां इंतजार कर रहे पत्रकारों से कहा कि वह पूछताछ का सामना करने आये हैं और उन्हें मालूम है कि उनके विरुद्ध क्या आरोप हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




