ePaper

महापंचमी के दिन रिकॉर्ड 9.82 लाख यात्रियों ने मेट्रो ट्रेन से यात्रा की

Updated at : 29 Sep 2025 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
महापंचमी के दिन रिकॉर्ड 9.82 लाख यात्रियों ने मेट्रो ट्रेन से यात्रा की

कोलकाता मेट्रो रेलवे ने यात्रियों की संख्या में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. कोलकाता मेट्रो रेलवे ने यात्रियों की संख्या में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. महापंचमी यानी शनिवार को 9.82 लाख से ज्यादा यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया. यह मेट्रो रेलवे कोलकाता के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा दैनिक यात्रियों की संख्या है. इससे पहले पिछले साल महाषष्ठी पर 9.61 लाख और महापंचमी पर 9.45 लाख यात्रियों ने सफर किया था.यात्रियों के लिए परेशानी मुक्त आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी है. अधिकारी ने एक बयान में कहा: पंचमी, 27 सितंबर को (मेट्रो रेलवे के) विभिन्न कॉरिडोरों पर अनुमानित 9.82 लाख यात्रियों ने यात्रा की. इसमें कहा गया है कि 27 सितंबर को ‘ब्लू लाइन’ पर कुल 7.43 लाख यात्रियों ने यात्रा की,जबकि ‘ग्रीन लाइन’ पर 2.21 लाख यात्रियों ने यात्रा की. बयान में कहा गया है कि मेट्रो रेलवे ने इस वर्ष ‘सप्तमी’ (29 सितंबर), ‘अष्टमी’ (30 सितंबर) और ‘नवमी’ (एक अक्तूबर) को दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान ‘ब्लू लाइन’ और ‘ग्रीन लाइन’ पर रात भर सेवाएं संचालित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola