कटवा में बम विस्फोट, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2016 7:56 AM
पानागढ़. बर्दवान जिले के कटवा थाने के श्रीवाटीग्राम में क्लब भवन के अंदर सोमवार की सुबह हुए जबरदस्त विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा गया. धमाके की चपेट में आने से लालू शेख नाम के एक राहगीर की मौत हो गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाकर 40 जिंदा बम बरामद किये. मामले की गंभीरता […]
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के दौरान क्लब की बिल्डिंग से टूट कर उड़े लोहे के ग्रिल व ईंट की चोट से ही राहगीर की मौके पर ही मौत हो गयी. क्लब धराशायी हो गया. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच के दौरान क्लब के पास से 40 जीवित बम बरामद किये. क्लब के अंदर रखी आलमारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्लब के अंदर ही संभवत: बम मौजूद था. बम के शक्तिशाली होने के कारण ही विस्फोट के कारण पूरा भवन ध्वस्त हो गया. भवन की छत उड़ कर दूर तक छिटक कर फैल गयी. घटना के बाद क्लब सदस्यों की तलाश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिये कटवा महकमा अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










