पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद के सरकारी अस्पताल में आग लगी, दो की मौत, कई फंसे
Updated at : 27 Aug 2016 2:00 PM (IST)
विज्ञापन

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक सरकारी अस्पताल में आज सुबह आग लगी, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि कई लोग फंसे हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के मेडिसीन डिपार्टमेंट में लगी है. आग में कई मरीजों के फंसे होने की आशंका है. कई मरीज […]
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के एक सरकारी अस्पताल में आज सुबह आग लगी, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि कई लोग फंसे हुए हैं.
West Bengal: Patients break windows to escape from Govt hospital in Murshidabad where fire is still raging. pic.twitter.com/FWihLpeAiE
— ANI (@ANI) August 27, 2016
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के मेडिसीन डिपार्टमेंट में लगी है. आग में कई मरीजों के फंसे होने की आशंका है. कई मरीज खिड़की तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहे हैं. घटनास्थल पर दमकल पहुंच गये हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि कहा जा रहा है कि सार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




