बंगाल चुनाव 2026: जिस अफसर को चुनाव से दूर रखने का था निर्देश, उसे बना दिया थाना प्रभारी

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

चुनाव आयोग का आदेश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal Election: 16 अप्रैल को 3 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद बंगाल में खलबली मची हुई है. एक ऐसे अधिकारी को थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है, जिसे निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्य से दूर रखने के निर्देश दिये थे.

विज्ञापन

Bengal Election| आसनसोल, शिवशंकर ठाकुर : चुनाव आयोग ने 29 मार्च 2026 को पुलिस के निरीक्षक और अवर निरीक्षक पद के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया था. इसमें जिस अधिकारी को चुनाव संबंधित कार्यों से दूर रखने की हिदायत दी गयी थी, अब उसी को थाना प्रभारी बना दिया गया है. 16 अप्रैल को जारी इस आदेश पर अब सवाल उठ रहे हैं कि जिसे चुनाव कार्य से दूर रखा था, उसे थाने की जिम्मेदारी कैसे दे दी गयी?

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही 15 मार्च 2026 के बाद पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों के तबादले शुरू हो गये थे. ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर अभी भी जारी है. इसी कड़ी में 16 अप्रैल को 3 पुलिस निरीक्षक स्तर के अफसरों का तबादला हुआ. बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के नागेरबाजार थाना का प्रभारी पुलिस निरीक्षक संचायन बनर्जी को बनाया गया है. आदेश में उन्हें 17 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक प्रभार लेने को कहा गया है.

150 अधिकारियों का तबादला

29 मार्च 2026 को पुलिस निरीक्षक और अवर निरीक्षक पद के 150 अधिकारियों का तबादला चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) ने जारी किया था. 150 अधिकारियों की इस सूची में लिस्ट-ए में 140 अधिकारियों के नाम और लिस्ट-बी में 10 अधिकारियों के नाम थे. इस तबादला आदेश में कहा गया था कि लिस्ट-बी में सीरियल नंबर 141 से 150 तक के अधिकारियों को चुनाव संबंधित किसी कार्य में नहीं लगाना है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोनों आदेशों की चर्चा

इसी सूची में 146 नंबर पर पुलिस निरीक्षक संचायन बनर्जी का नाम था. उस आदेश में उनका तबादला गड़बेता हाई-वे ट्रैफिक पश्चिम मेदिनीपुर से विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में किया गया. 16 अप्रैल के आदेश में उन्हें विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट से बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के नागेरबाजार थाना का प्रभारी बनाकर भेजा गया है. यह आदेश भी राज्य के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) की ओर से ही जारी किया गया है. हालांकि, दोनों आदेशों में लिखा गया है- चुनाव आयोग के निर्देश पर यह आदेश जारी किया जा रहा है. पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) से इस विषय में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.

Also Read: फर्जी पत्रकारों को तृणमूल बांट रही आई कार्ड, शुभेंदु अधिकारी ने की चुनाव आयोग से शिकायत

ट्रांसफर ऑर्डर में 146 नंबर पर है संचायन बनर्जी का नाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola