शादी का प्रलोभन देकर 51 वर्षीय महिला से बनाया शारीरिक संबंध और ऐंठ लिये चार लाख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: शादी का प्रलोभन देकर 51 वर्षीय एक महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाने और उससे चार लाख रुपये ऐंठ लेने के आरोप में ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस ने अविक चक्रवर्ती (47) को गिरफ्तार किया है. बेलघरिया की रहनेवाली पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में कहा […]
विज्ञापन
कोलकाता: शादी का प्रलोभन देकर 51 वर्षीय एक महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाने और उससे चार लाख रुपये ऐंठ लेने के आरोप में ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस ने अविक चक्रवर्ती (47) को गिरफ्तार किया है. बेलघरिया की रहनेवाली पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
शिकायत में कहा है कि उसकी मुलाकात अभिक चक्रवर्ती से कुछ महीने पहले ही हुई थी. कुछ ही मुलाकातों में दोनों अच्छे दोस्त बन गये थे. इसके बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया. इस बीच एक दिन अभिक ने शादी का उसे प्रस्ताव दिया. इस दौरान वह भी उसे काफी पसंद करने लगी थी. लिहाजा उसने अभिक का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया.
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद अभिक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. इस बीच जरूरी काम का बहाना बना कर कई बार वह उससे रुपये लेने लगा. कुल चार लाख रुपये लेने के बाद जब उसने अभिक से शादी करने को कहा, तो वह इनकार करने लगा. तभी उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उसने ठाकुरपुकुर थाने में आकर घटना की शिकायत दर्ज करायी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को बुधवार दोपहर अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










