डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 79 लाख की ठगी, गुजरात से तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 79 लाख की ठगी, गुजरात से तीन आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट का भय दिखा कर करीब 79 लाख रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों को कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

कोलकाता. डिजिटल अरेस्ट का भय दिखा कर करीब 79 लाख रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों को कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में वारु रवि कानत गोकलभाई, सुरेंद्र जिलेश नरेंद्रभाई और चांदारा विपुल कांकड़भाई शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार वारु रवि कनत गोकलभाई पेशे से इकोनॉमिक्स का शिक्षक है.

आरोप के अनुसार गत वर्ष आकाशवाणी के एक अधिकारी को फोन कर कहा गया कि उनके नाम से भेजे गये एक कूरियर में नारकोटिक पदार्थ मिला है और मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें डिजिटल रूप से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने उनसे कहा कि उनकी चल-अचल संपत्तियों को सील किया जा रहा है और बचने के लिए उन्हें 79 लाख रुपये दो बैंक खातों में भेजने होंगे. पीड़ित अधिकारी ने डर के कारण पैसे जमा कर दिये, लेकिन बाद में ठगी का पता चलते ही शिकायत दर्ज करायी. बुधवार को तीनों आरोपियों को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें दो दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola