रज्जाक के खिलाफ एफआइआर का निर्देश
Updated at : 21 Apr 2016 8:12 PM (IST)
विज्ञापन

।।अजय विद्यार्थी।। कोलकाता : भाजपा नेत्री व अभिनेत्री रूपा गांगुली के खिलाफ असंसदीय मंतव्य करने के मामले में चुनाव आयोग ने पूर्व मंत्री व भागड़ से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रज्जाक मोल्ला के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि इसके पहले विभिन्न मामलों में आयोग उनके खिलाफ दो बार कारण […]
विज्ञापन
।।अजय विद्यार्थी।।
कोलकाता : भाजपा नेत्री व अभिनेत्री रूपा गांगुली के खिलाफ असंसदीय मंतव्य करने के मामले में चुनाव आयोग ने पूर्व मंत्री व भागड़ से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रज्जाक मोल्ला के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि इसके पहले विभिन्न मामलों में आयोग उनके खिलाफ दो बार कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है.
रूपा गांगुली के खिलाफ मंतव्य से आयोग ने गहरा क्षोभ जताते हुए श्री मोल्ला के खिलाफ एफआइआर दायर किया जाये. दूसरी ओर, श्री मोल्ला ने कहा कि वह रूपा गांगुली को लेकर अपने मंतव्य को लेकर दु:खी हैं और वह क्षमा मांगते हैं. वहीं, रूपा गांगुली ने अपने बयान में कहा है कि वह किसी से भयभीत होने वाली नहीं है. वह राज्य में कुशासन व तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई करते रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




