ePaper

तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की गर्दन फंसी, संसद में स्टिंग की आंच

Updated at : 16 Mar 2016 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की गर्दन फंसी, संसद में स्टिंग की आंच

एक न्यूज पोर्टल के स्टिंग ऑपरेशन में तृणमूल कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं के रुपये लेते दिखाये जाने के एक दिन बाद मंगलवार को संसद से सड़क तक हंगामा हुुआ. यह मुद्दा लोकसभा में भाजपा, कांग्रेस और माकपा के सदस्यों ने उठाया और तृणमूल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस पर सरकार ने […]

विज्ञापन
एक न्यूज पोर्टल के स्टिंग ऑपरेशन में तृणमूल कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं के रुपये लेते दिखाये जाने के एक दिन बाद मंगलवार को संसद से सड़क तक हंगामा हुुआ. यह मुद्दा लोकसभा में भाजपा, कांग्रेस और माकपा के सदस्यों ने उठाया और तृणमूल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस पर सरकार ने कहा कि पूरे मामले की जांच सरकार करा सकती है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस और माकपा सदस्यों के बीच तू-तू-मैं-मैं भी हुई. इधर, कोलकता में कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया. इस दौरान धर्मतल्ला इलाके में नकली नोट उछाले गये. भाजपा ने भी प्रदर्शन किया.
नयी दिल्ली/कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं को कथित तौर पर एक फर्जी निजी कंपनी की मदद के लिए घूस लेते हुए दिखाये गये एक स्टिंग ऑपरेशन के प्रसारण के बाद भाजपा, कांग्रेस और माकपा के सदस्यों ने इस मुद्दे को मंगलवार को लोकसभा में उठाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सदस्यों का कहना था कि पहले भी इस तरह के उदाहरण देखे गये हैं, जब इस तरह के स्टिंग के बाद समान आरोपों में 11 सदस्यों को संसद से बरखास्त कर दिया गया था. इस पर संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि संसद की प्रतिष्ठा ताक पर है. हमें सच साबित करना होगा. केवल यह कहना पर्याप्त नहीं होगा कि यह साजिश है. इससे जनता संतुष्ट नहीं होगी. या तो सरकार इस मामले में जांच करा सकती है या लोकसभा अध्यक्ष इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दें.

इससे पहले, माकपा के मोहम्मद सलीम ने आरोपों की जांच के लिए समिति गठित करने की मांग करते हुए कहा कि कुछ चैनल पर सांसदों को नोटों की गड्डी जेब में रखते हुए देखा गया. हमें शर्म आती है कि हम ऐसे लोगों के साथ बैठे हैं. उन्हें शर्म आनी चाहिए. उनके आचरण से संसद की मर्यादा और गरिमा प्रभावित हुई है.

सलीम के बाद भाजपा के एसएस अहलूवालिया व कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की. इस दौरान तृणमूल के सदस्यों को शांति से बैठे देखा गया, लेकिन बाद में तृणमूल के सौगत राय व माकपा के मोहम्मद सलीम के बीच तीखी नोंकझोंक देखी गयी. दोनों के बीच तू-तू-मैं, मैं भी हुई.
स्टिंग ऑपरेशन में क्या?
समाचार पोर्टल नारद न्यूज ने स्टिंग ऑपरेशन में राज्य के तीन मंत्रियों, कुछ सांसदों और विधायकों ने कथित तौर पर एक नकली कंपनी ‘इंपेक्स कंसल्टेंसी’ के लिए लॉबिंग करने के लिए घूस लेते हुए दिखाया गया है. इसके बाद पश्चिम बंगाल की राजनीित में भूचाल आ गया है. कांग्रेस, माकपा और भाजपा इसको लेकर टीएमसी पर हमला बोल दिया है.
तृणमूल को धमकाया नहीं जा सकता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ रची जा रही साजिश के बावजूद पार्टी को धमकाया नहीं जा सकता और वह विधानसभा चुनाव जीतेंगी. वे कालाधन ला रहे हैं. हम नहीं डरते. मौका मिलने पर हम करारा जवाब देंगे. हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा, कांग्रेस और भाजपा तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ एकजुट हो गये हैं और साजिश कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola