कांग्रेस-माकपा की जमानत होगी जब्त, तृणमूल आयेगी सत्ता में : ममता बनर्जी

।।अजय विद्यार्थी।। कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में माकपा व कांग्रेस के बीच गंठबंधन पर जमकर निशाना साधा. शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब देते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा कि माकपा व कांग्रेस के बीच जोट का वह स्वागत करती है. वह चाहती हैं कि […]
।।अजय विद्यार्थी।।
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में माकपा व कांग्रेस के बीच गंठबंधन पर जमकर निशाना साधा. शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब देते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा कि माकपा व कांग्रेस के बीच जोट का वह स्वागत करती है. वह चाहती हैं कि माकपा व कांग्रेस के बीच जोट अाधिकारिक रूप से हो.
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है. पिछले पांच वर्षों में राज्य में जितना विकास हुआ है, विश्व में कहीं भी इतने कम समय में नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को विकास दिखायी दे रहा है तथा कुछ लोगों को नहीं दिखायी दे रहा है. ऐसे लोगों के लिए वह कुछ भी नहीं कर सकती हैं. आम लोगों को सब मालूम है. उन्होंने कहा कि माकपा व कांग्रेस में जोट हो रहा है. हम लोगों का आम लोगों के साथ महागंठबंधन है. कांग्रेस व माकपा की जमानत जब्त होगी. हम फिर से सत्ता में वापस आयेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में हताशा है और हताशा से अनाप शनाप बोल रहे हैं. वह कुछ भी नहीं कर सकतीं. वे लोग जितनी आलोचना करेंगे. उससे उनकी उतनी शक्ति बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




