पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : सीधे गंठबंधन नहीं, फ्रंट बनायेंगे माकपा-कांग्रेस!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Feb 2016 3:42 PM (IST)
विज्ञापन

।।अजय विद्यार्थी ।। कोलकाता : विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ माकपा व कांग्रेस सीधा गंठबंधन नहीं कर फ्रंट बनायेंगे. यह फ्रंट भाजपा विरोधी व समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष पार्टियों का गंठबंधन होगा और फ्रंट के माध्यम से दोनों राजनीतिक पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा होगा. गुरुवार को दिल्ली में […]
विज्ञापन
।।अजय विद्यार्थी ।।
कोलकाता : विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ माकपा व कांग्रेस सीधा गंठबंधन नहीं कर फ्रंट बनायेंगे. यह फ्रंट भाजपा विरोधी व समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष पार्टियों का गंठबंधन होगा और फ्रंट के माध्यम से दोनों राजनीतिक पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा होगा.
गुरुवार को दिल्ली में समाप्त हुई माकपा की दो दिवसीय माकपा केंद्रीय कमेटी की बैठक के बाद केंद्रीय कमेटी ने साफ कर दिया कि कांग्रेस के साथ गंठबंधन का फैसला माकपा केंद्रीय कमेटी नहीं, वरन बंगाल की राज्य इकाई लेगी. केरल व तमिलनाडु माकपा इकाई के विरोध के कारण माकपा केंद्रीय कमेटी फैसला लेने से बच रही है तथा इसका जिम्मा बंगाल की माकपा राज्य कमेटी पर डाल दिया है.
माकपा केंद्रीय कमेटी का मानना है कि माकपा की राज्य इकाई राज्य की स्थिति को अच्छी तरह से समझती है और वह ही सही फैसला ले सकती है. उल्लेखनीय है कि माकपा राज्य कमेटी के सचिव डॉ. सूर्यकांत मिश्रा से लेकर वाममोरचा के अध्यक्ष विमान बोस,माकपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य गौतम देव व मोहम्मद सलीम सभी ने राज्य में तृणमूल से मुकाबला के लिए कांग्रेस से गंठबंधन की वकालत की है.
ऐसी स्थिति में अब लगभग साफ हो गया है कि राज्य कमेटी चुनाव में कांग्रेस के साथ तालमेल का फैसला लेगी. दूसरी ओर, अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के आला नेता माकपा के साथ गंठबंधन की बात कर रहे हैं. हाल में अखिल भारतीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात में बहुसंख्यक नेताओं ने गंठबंधन की वकालत की है, हालांकि पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मानस रंजन भुइयां गंठबंधन का विरोध कर रहे हैं.
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने माकपा केंद्रीय कमेटी के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस से पीड़ित राज्य की जनता ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ स्वत: ही एकजुट हो गयी है. कांग्रेस व माकपा नेतृत्व चाहे जो भी फैसला ले. जनता गंठबंधन के पक्ष में है.
उन्होंने कहा कि माकपा केंद्रीय कमेटी के निर्णय से साफ है कि अपरोक्ष रूप से माकपा केंद्रीय कमेटी ने राज्य कमेटी को समझौता की इजाजत दे दी है, हालांकि कुछ बाध्यता के कारण सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं कर रही है. उन्होंने साफ संकेत दिया कि सीधा गंठबंधन नहीं हो, लेकिन तृणमूल विरोधी राज्य में एक फ्रंट बनेगा. इसमें माकपा व कांग्रेस सहित सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां शामिल होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




