ePaper

पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद में शिक्षकों की पिटाई से छात्र की मौत, दो गिरफ्तार

Updated at : 09 Feb 2016 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद में शिक्षकों की पिटाई से छात्र की मौत, दो गिरफ्तार

।।अजय विद्यार्थी।। कोलकाता : मुर्शिदाबाद के एक आवासीय विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से एक छात्र की मौत हो गयी. अभिभावकों के आरोप के बाद स्कूल के दो शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार यह घटना मुर्शिदाबाद के डाक बांग्ला मोड़ स्थित अल-इस्लामिया मिशन स्कूल में घटी. मृत छात्र का […]

विज्ञापन

।।अजय विद्यार्थी।।

कोलकाता : मुर्शिदाबाद के एक आवासीय विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से एक छात्र की मौत हो गयी. अभिभावकों के आरोप के बाद स्कूल के दो शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार यह घटना मुर्शिदाबाद के डाक बांग्ला मोड़ स्थित अल-इस्लामिया मिशन स्कूल में घटी. मृत छात्र का नाम शमिम मल्लिक (12) है.

आठवीं कक्षा का छात्र शमिम मल्लिक सोमवार की शाम शिक्षकों की अनुमति के बिना स्कूल के बाहर अपने अभिभावकों से मुलाकात की थी. स्कूल के प्रधानाध्यापक हलीफ शेख व वार्डन लिटन शेख को जब इसकी जानकारी मिली तो उन लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की.इससे वह अचेत हो गया.बेहोश हालत में उसे अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक सी सुधाकर ने बताया कि छात्र के पिता जुल्हास मल्लिक ने स्कूल के प्राधानाध्यापक व वार्डन के खिलाफ मामला दायर किया था.

उसी के आधार पर उन लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ की जा रही है. मृत छात्र की मां शमिना बीबा ने बताया कि उन लोगों ने अपने बेटे से स्कूल के बाहर स्कूल प्रबंधन की अनुमति के बिना मुलाकात की थी. इसी कारण उसकी पिटाई की गयी. उनलोगों ने अपने बच्चे के लिए कुछ खरीदारी की थी. उसे देने के लिए गयी थी, लेकिन शिक्षकों ने उनके बच्चे को मार डाला. वह न्याय चाहती हैं.

मृत छात्र के पिता जुल्हास मल्लिक ने आरोप लगाया कि स्कूल के शिक्षकों ने उनके बच्चे की हालात छुपाने की कोशिश की. अस्पताल में भरती कराने के बाद जब उसकी स्थिति बिगड़ने लगी, तब उन्हें जानकारी दी गयी. शिक्षकों ने पहले कहा कि वह कक्षा में बेहोश होकर गिर पड़ा था, लेकिन यह बात झूठी थी. शिक्षकों ने उसकी पिटाई की थी. वह चाहते हैं कि उन्हें न्याय मिले और दोषियों को सजा. इस घटना के बाद मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने शिक्षकों को सजा देने की मांग पर प्रदर्शन किया. इस बीच, गिरफ्तार शिक्षकों को अदालत में पेश किया गया, जहां उनदोनों को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola