सिरफिरे ने कॉलेज छात्रा के मुंह पर फेंका एसिड

जलपाईगुड़ी. प्रेम प्रस्ताव ठुकरा देने वाली कॉलेज छात्रा के मुंह पर एक युवक ने एसिड फेंक दिया. इस घटना से अलीपुरद्वार के असम गेट इलाके में सनसनी फैल गयी है. पीड़ित छात्रा अलीपुरद्वार के भोलारडाबरी इलाके की रहनेवाली है. वह कूचबिहार के एबीएन शील कॉलेज के प्रथम वर्ष की छात्रा है. आरोपी युवक का नाम […]
आरोपी युवक का नाम अभि साहा है. छात्रा को गंभीर हालत में अलीपुरद्वार जिला अस्पताल के आइसीयू में भरती कराया गया हैै. आज दोपहर को जब छात्रा अलीपुरद्वार से प्राइवेट ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी, तब असम गेट इलाके में अभि दास नामक एक युवक ने उसका रास्ता रोक दिया और उसे प्रेम प्रस्ताव दिया.
छात्रा ने अभि का प्रस्ताव ठुकरा दिया और वहां से जैसे ही निकलने लगी तो अभि ने उसके मुंह पर एसिड फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया. अलीपुरद्वार जिला पुलिस अधीक्षक आभारू रवींद्रनाथन ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर पता चला है कि अभि काफी दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










