सुभाष चंद्र बोस से जुडी 64 फाइलें सार्वजनिक करेंगी ममता बनर्जी, नरेंद्र मोदी पर भी बढा दबाव

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि वे अगले सप्ताह शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुडी 64 फाइलें मीडिया में सार्वजनिक कर देंगी. बनर्जी का यह बयान नेताजी के सुभाष चंद्र बोस क रहस्यमय ढंग से गायब होने व उसके बाद शुरू हुए विवाद के मद्देनजर अहम […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि वे अगले सप्ताह शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुडी 64 फाइलें मीडिया में सार्वजनिक कर देंगी. बनर्जी का यह बयान नेताजी के सुभाष चंद्र बोस क रहस्यमय ढंग से गायब होने व उसके बाद शुरू हुए विवाद के मद्देनजर अहम है. नेताजी के गायब होने के कारणों का लंबे समय तक जांच भी चली. यह भी मीडिया में खबर आयी कि नेताजी के परिजनों की जासूसी हो रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ममता बनर्जी द्वारा सार्वजनिक की जाने वाली फाइलों में कौन से तथ्य हैं. हालांकि बनर्जी ने कहा है नेताजी से जुडी ये फाइलें पुलिस आर्काइव में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










