पानागढ़: नलहाटी में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप
Updated at : 15 Jul 2015 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

पानागढ़: बीरभूम जिले के नलहाटी थाना अंतर्गत कोरग्राम में किशोरी के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत करने के समय पुलिस अधिकारियों ने रेप की घटना का उल्लेख न करने के लिए दबाव बनाया. बाद में बढ़ते जनाक्रोश को देख कर नलहाटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी […]
विज्ञापन
पानागढ़: बीरभूम जिले के नलहाटी थाना अंतर्गत कोरग्राम में किशोरी के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत करने के समय पुलिस अधिकारियों ने रेप की घटना का उल्लेख न करने के लिए दबाव बनाया. बाद में बढ़ते जनाक्रोश को देख कर नलहाटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की.
पीड़ित छात्रा ने कहा कि वह 11वीं में पढ़ती है. वह आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकली थी. सुनसान स्थल पर गांव के ही छह युवकों ने उसे घेर लिया तथा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों में भीम माल, मुनी माल, भोला माल, शुभंकर दास, देवाशीष माल तथा दीपक माल शामिल हैं. घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ प्राथमिकी दर्ज कराने थाना गयी. आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने बलात्कार की प्राथमिकी न दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया. पीड़िता के परिजनों को सलाह दी गयी कि इस घटना को ग्रामीणों के साथ बैठक कर सलटा लें, ताकि उसकी बदनामी न हो. इसकी सूचना मिलने के बाद ग्रामीण उत्तेजित हो गये तथा थाना घेराव करने की धमकी दी. इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की.
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को सिउड़ी जिला कोर्ट में पेश किया. लेकिन पुलिस ने उनकी पुलिस रिमांड की मांग नहीं की. कोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इधर, पीड़िता की मेडिकल जांच जिला अस्पताल में चिकित्सकों की पांच सदस्यीय टीम ने की. पुलिस सूत्रों ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है. इसकी पुष्टि होने के बाद पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




