ePaper

ममता बनर्जी के भतीजे के बयान पर CPI(M) नेता ने कहा- जब सईंयां भए कोतवाल....

Updated at : 23 Jun 2015 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी के भतीजे के बयान पर CPI(M) नेता ने कहा- जब सईंयां भए कोतवाल....

कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के द्वारा दिए गए बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अभिषेक के इस बयान को लेकर सीपीआइ (एम) के नेता मोहम्मद सलीम ने राज्य की मुख्‍यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जब सईंया भए कोतवाल तो अब […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के द्वारा दिए गए बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अभिषेक के इस बयान को लेकर सीपीआइ (एम) के नेता मोहम्मद सलीम ने राज्य की मुख्‍यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जब सईंया भए कोतवाल तो अब डर काहे का’. उन्होंने कहा कि अभिषेक का यह बयान निंदनीय है.

वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने भी इस बयान के आधार पर टीएमसी को आड़े हाथ लिया है. भाजपा नेता जीवीएलएन राव ने कहा कि अगर वे समझते हैं कि इस प्रकार के बयान से जनता को डरा देंगे तो ऐसा बिलकुल नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसा भय दिखाकर टीएमसी चुनाव जीत सकती है.

आपको बता दें कि सोमवार को एक सभा में ममता बनर्जी के भतीजे ने विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि जो हमें आंखें दिखायेगा उसकी आंख निकाल लेंगे, जो बांह चढ़ायेगा उसकी बांह काट लेंगे. यह बयान उन्होंने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में एक रैली को संबोधित करने हुए दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola