प.बंगाल सरकार शुरु करेगी सर्वोत्तम बंगाली व्यंजन परोसने वाला कैफे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकता : पश्चिम बंगाल सरकार न्यू टाउन ईको पार्क में अब स्वादिष्ट बंगाली व्यंजन परोसने के लिए एक रेस्तरां शुरु करने की तैयारी में है. राज्य का आवास अवसंरचना विकास निगम (हिडको) 15 मई को न्यू टाउन में द्वीप पर स्थित ईको पार्क में एक रेस्तरा ‘कैफे एकांते’ नाम से शुरु करने जा रहा है. […]
विज्ञापन
कोलकता : पश्चिम बंगाल सरकार न्यू टाउन ईको पार्क में अब स्वादिष्ट बंगाली व्यंजन परोसने के लिए एक रेस्तरां शुरु करने की तैयारी में है. राज्य का आवास अवसंरचना विकास निगम (हिडको) 15 मई को न्यू टाउन में द्वीप पर स्थित ईको पार्क में एक रेस्तरा ‘कैफे एकांते’ नाम से शुरु करने जा रहा है.
हिडको अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने बताया कि कैफे 100 एकड की झील पर मनोरम दृश्यों के बीच स्थित है. लोग खूबसूरत नजारों के बीच स्वादिष्ट बंगाली व्यंजनों का मजा उठा पांएगे.
कैफे शाकाहारी और मांसाहारी बंगाली व्यंजन परोसने में माहिर होगा. एक विशेष नाव कैफे में आने वाले लोगों को ईको द्वीप की मुफ्त में सैर कराएगी. ’’ कैफे की छत के साथ-साथ कुटिया को भी सीतल पाटी (परंपरागत कालीन) से सजाया गया है.
साथ ही संगीत, बार-बे-क्यू, मछली पकडना, आगुंतकों के लिए अनूठा अनुभव होगा.सेन ने कहा कि कैफे यकीनन आगुंतकों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










