बाघिन ''जीनत'' को पकड़ने के लिए एक सप्ताह में खर्च हुए 35 लाख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2025 2:44 AM
जीनत को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगभग 200 लोगों की टीम बनायी थी और इसमें लगभग 35 लाख रुपये खर्च किये गये.
कोलकाता. करीब एक सप्ताह की मशक्कत के बाद राज्य का वन विभाग बाघिन ”जीनत” को पकड़ने में सफल हुआ था. हालांकि, अब राज्य सरकार ने जीनत को ओडिशा भेज भी दिया है. जीनत को पकड़ने के लिए राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने काफी मेहनत की और इसके लिए कई अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल भी किया गया. जानकारी के अनुसार, जीनत को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगभग 200 लोगों की टीम बनायी थी और इसमें लगभग 35 लाख रुपये खर्च किये गये. बताया गया है कि इसमें पुरुलिया, झाड़ग्राम व बांकुड़ा के एकाधिक डिविजन के डीएफओ, एडीएफओ, बिट, रेंज ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे. बताया गया है कि इस टीम में वन विभाग के उच्च पदाधिकारी के साथ-साथ रेंज ऑफिस में तैनात वनकर्मी, हुल्ला पार्टी के सदस्यों भी थे. इन लोगों के लिए रहने-खाने के व्यय के साथ-साथ गांवाें में अस्थायी फेंसिंग लगाने, परिवहन खर्च के लिए लगभग 35 लाख रुपये खर्च किये गये. इस संबंध में राज्य के वन विभाग की मंत्री ने बताया कि जीनत को पकड़ने के लिए लगभग 200 लोगों की टीम बनायी गयी थी और इस पूरे अभियान पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










