दीपावली के बाद पुलिस की कार्रवाई में 316 लोग अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
दीपावली के बाद पुलिस की कार्रवाई में 316 लोग अरेस्ट

दीपावली के बाद भी मंगलवार शाम से लेकर देर रात तक महानगर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस की टीम ने छापामारी कर विभिन्न मामलों में कुल 316 लोगों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

दीपावली के बाद भी मंगलवार शाम से लेकर देर रात तक महानगर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस की टीम ने छापामारी कर विभिन्न मामलों में कुल 316 लोगों को गिरफ्तार किया. इनमें प्रतिबंधित पटाखा फोड़ने के आरोप में पूरे महानगर से 43 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. इधर, विभिन्न इलाकों से अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने 273 लोगों को गिरफ्तार किया है.

इसके अलावा पुलिस के अभियान में 181.3 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे भी जब्त किये गये. इसी रात को पूरे महानगर में अभियान चला कर 32.4 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गयी. पुलिस का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक महानगर में त्योहार के समय अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान इसी तरह से जारी रहेगा.

वहीं बुधवार रात आठ बजे तक पुलिस ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के आरोप में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है,

इधर अन्य जगहों पर अशांति फैलाने के मामलों में कुल 35 लोगों को पकड़ा गया है. कुल मिलाकर बुधवार सुबह से रात आठ बजे तक पुलिस ने इस अभियान में 43 लोगों को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola