स्थापना दिवस पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में आग लगाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हावड़ा (पश्चिम बंगाल): तृणमूल कांग्रेस के 18वें स्थापना दिवस पर जिले के उलूबेरिया स्थित इसके एक कार्यालय को आज आग लगा दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सुबह के समय हुई इस घटना में आसपास की कई दुकानें भी जल गईं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. […]
विज्ञापन
हावड़ा (पश्चिम बंगाल): तृणमूल कांग्रेस के 18वें स्थापना दिवस पर जिले के उलूबेरिया स्थित इसके एक कार्यालय को आज आग लगा दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सुबह के समय हुई इस घटना में आसपास की कई दुकानें भी जल गईं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल माझी ने आरोप लगाया है कि आगजनी के पीछे भाजपा और माकपा का हाथ है.माझी ने बताया कि दिन के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उलूबेरिया के सांसद सुल्तान अहमद की कार्यालय में रखी तस्वीरें इस घटना में जल गईं. दोनों दलों ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










