न अबतक हुई कोई गिरफ्तारी नहीं हुआ कोई बड़ा खुलासा भी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 9:17 PM
सीबीआइ जांच को बीत गये 19 दिन
सीबीआइ जांच को बीत गये 19 दिन
कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक जूनियर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या के मामले की जांच कर रहा है. इस मामले में अबतक सीबीआइ के हाथों किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि, घटना की पहले जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने मामले में एक सिविक वॉलंटियर संजय राय को गिरफ्तार किया था, जो न्यायिक हिरासत की अवधि संशोधनागार में काट रहा है. मामले की सीबीआइ जांच के 19 दिन पूरे हो गये हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई बड़ा खुलासा भी नहीं हुआ है. हालांकि केंद्रीय जांच एजेंसी की तफ्तीश का सिलसिला जारी है और उक्त मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. पांच सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई है. सभी की निगाहें उस पर टिकी है कि केंद्रीय जांच एजेंसी कोर्ट में क्या रिपोर्ट पेश करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










