ePaper

राज्य के 19.36% गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

Updated at : 20 Nov 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य के 19.36% गणना प्रपत्रों का हुआ डिजिटलीकरण

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा एकत्र किये गये 19.36 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया है.

विज्ञापन

2,25,546 गणना प्रपत्र अभी वितरित किये जाने बाकी

संवाददाता, कोलकाता.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा एकत्र किये गये 19.36 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार बुधवार की शाम छह बजे तक लगभग 1.48 करोड़ गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका था, जो राज्य में मतदाताओं के बीच पहले ही वितरित किये जा चुके कुल 7,64,11,983 गणना प्रपत्रों का 19.36 प्रतिशत है. 27 अक़्तूबर 2025 तक के मतदाता सूची के अनुसार पश्चिम बंगाल में मतदाताओं की कुल संख्या 7,66,37,529 है. इसमें से 2,25,546 गणना प्रपत्र अभी वितरित किये जाने बाकी हैं.

चुनाव आयोग ने वर्तमान डिजिटलीकरण प्रक्रिया की गति को देखते हुए, नवंबर के अंत तक गणना प्रपत्रों में उल्लिखित मतदाता विवरणों के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जायेगी. वर्तमान में पश्चिम बंगाल सहित कुल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआइआर प्रक्रिया चल रही है. पूरी प्रक्रिया अगले साल फरवरी तक पूरी होने की उम्मीद है. यह जानकारी उपचुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती ने एसआइआर को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola