जमात से तृणमूल सांसद के संबंध की छानबीन

कोलकाता : बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन जमायत-ए-इसलामी को तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद अहमद हसन इसलाम द्वारा आर्थिक मदद देने का मामला बढ़ता ही जा रहा है. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महानगर में बांग्लादेश की उच्चायुक्त आबिदा इसलाम को तलब किया था. इस संबंध में जवाब देने […]
कोलकाता : बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन जमायत-ए-इसलामी को तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद अहमद हसन इसलाम द्वारा आर्थिक मदद देने का मामला बढ़ता ही जा रहा है. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महानगर में बांग्लादेश की उच्चायुक्त आबिदा इसलाम को तलब किया था.
इस संबंध में जवाब देने के लिए वह सोमवार को राज्य सचिवालय पहुंची और सीएम के साथ करीब आधे घंटे तक उनकी बैठक हुई. हालांकि बैठक के बाद मुख्यमंत्री या बांग्लादेश की उच्चायुक्त ने बैठक में हुई बात पर कुछ नहीं कहा, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में एक समाचार पत्र में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अहमद हसन इमरान द्वारा बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन जमायत-ए-इसलामी को आर्थिक मदद देने की रिपोर्ट छपी थी. अब इस संबंध में मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




