महिला ने लाखों का चूना लगाया,नाम बदल कर करती थी खरीदारी

कोलकाता : नाम बदल कर लाखों रुपये की खरीदारी के बाद दुकानदार से धोखाधड़ी के आरोप में टॉलीगंज थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला का असली नाम प्रियंका पुगली (32) है. गरियाहाट इलाके के पंडितिया रोड से उसे सोमवार सुबह टॉलीगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. टॉलीगंज […]
कोलकाता : नाम बदल कर लाखों रुपये की खरीदारी के बाद दुकानदार से धोखाधड़ी के आरोप में टॉलीगंज थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला का असली नाम प्रियंका पुगली (32) है. गरियाहाट इलाके के पंडितिया रोड से उसे सोमवार सुबह टॉलीगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
टॉलीगंज इलाके के सतीश मुखर्जी रोड में स्थित एक शॉपिंग मॉल के मालिक राजेश पारिक ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने कहा कि चार सितंबर को टॉलीगंज रोड में एक महिला उसके दुकान में आयी.उसने खुद को शालिनी जैन बताया और उनके दुकान से एक लाख 31 हजार 522 रुपये की खरीदारी की. इसके बदले उसने सिर्फ 11 हजार 522 नगदी रुपये चुकाया और बाकी एक लाख 20 हजार रुपये का चेक उन्हें दिया. जारी किया गया चेक प्रियंका पुगलिया के नाम से था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




