ePaper

हुगली के 14 परीक्षार्थी मेरिट लिस्ट में

Updated at : 08 May 2025 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
हुगली के 14 परीक्षार्थी मेरिट लिस्ट में

जिले ने इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. मेरिट लिस्ट में पहले दस स्थानों पर शामिल कुल 72 विद्यार्थियों में से 14 हुगली जिले से हैं.

विज्ञापन

हुगली. जिले ने इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. मेरिट लिस्ट में पहले दस स्थानों पर शामिल कुल 72 विद्यार्थियों में से 14 हुगली जिले से हैं. तीसरे स्थान पर हुगली के आरामबाग हाइस्कूल का छात्र राजर्षि अधिकारी रहा जिसे 495 अंक प्राप्त हुए हैं. वह आरामबाग के दशरकुंडु इलाके का निवासी है और भविष्य में मेडिकल की पढ़ाई करना चाहता है. पांचवें स्थान पर प्रांतिक गांगुली रहा जिसे 493 अंक मिले हैं. वह भी आरामबाग हाइस्कूल का छात्र है और ओलाई बीबीतला क्षेत्र का निवासी है. छठे स्थान पर 492 अंक पाकर हुगली के दो छात्रों ने जगह बनायी है. इनमें एक हैं रौनक गोराई, जो चंदननगर के अरविंद हाइस्कूल का छात्र है और सुरपाड़ा क्षेत्र में रहता है. वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहता है. दूसरा छात्र आराफत हुसैन है, जो मुक्तारपुर हाइस्कूल का छात्र है और दक्षिण अलीनगर इलाके का निवासी है. सातवें स्थान पर 491 अंक लेकर हुगली के तीन छात्र हैं – सैयद मोहम्मद तामजिद, रहिमपुर नवग्राम हाइस्कूल का छात्र, अंकन नंदी, गोघाट हाइस्कूल का छात्र, और तन्मय हालदार, चातरा नंदलाल इंस्टिट्यूशन. आठवें स्थान पर 490 अंक के साथ तीन छात्र शामिल हैं. राजदीप शासमल, कामारपुकुर रामकृष्ण मिशन मल्टीपर्पज हाइस्कूल का छात्र जो पुरसुड़ा में रहता है. अभ्रदीप बेरा, महेश श्री रामकृष्ण आश्रम विद्यालय का छात्र जो बैद्यवाटी का निवासी है. श्रेष्ठा मुखर्जी, श्री रामकृष्ण शिशु तीर्थ हाइस्कूल की छात्रा है जो डानकुनी में रहती है. नौवें स्थान पर 489 अंक प्राप्त कर दो छात्र शामिल हुए हैं – जिष्णु घोष, महेश श्री रामकृष्ण आश्रम विद्यालय का छात्र जो उत्तरपाड़ा नवग्राम में रहता है. सप्तर्षि पांजा, अनूर हाइस्कूल. दसवें स्थान पर 488 अंक पाकर दो छात्रों ने स्थान पाया है – सर्वजीत साहा, आरामबाग हाइस्कूल. अदृशा सामंत, रामनगर नट बिहारी पाल चौधरी हाइस्कूल की छात्रा जो तारकेश्वर के रामनगर क्षेत्र की रहने वाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola