विदेशी जायरीनों की जांच के लिए चिकित्सक दल तैनात

Updated at : 19 Feb 2020 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी जायरीनों की जांच के लिए चिकित्सक दल तैनात

खड़गपुर : कोरोना वायरस के डर के बीच मेदिनीपुर जिले में सालाना उर्स में हिस्सा लेने पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका जैसे देशों से आ रहे जायरीनों की जांच के लिए विशेष चिकित्सा दलों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारत और विभिन्न देशों में रह रहे लाखों बांग्ला भाषी […]

विज्ञापन

खड़गपुर : कोरोना वायरस के डर के बीच मेदिनीपुर जिले में सालाना उर्स में हिस्सा लेने पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका जैसे देशों से आ रहे जायरीनों की जांच के लिए विशेष चिकित्सा दलों को तैनात किया गया है.

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भारत और विभिन्न देशों में रह रहे लाखों बांग्ला भाषी मुस्लिम सौ साल से भी अधिक समय से संत सैयद शाह मेहर अली अलकादरी अल बगदादी की दरगाह पर फूल, चादर और इत्र चढ़ाने के लिए पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर शहर में आते रहे हैं. यह उर्स 119 साल से आयोजित किया जा रहा है.

बांग्लादेश के ढाका से 2,321 जायरीनों को लेकर एक ट्रेन सोमवार को यहां पहुंची. इसमें 994 महिलाएं और 106 बच्चे शामिल हैं. जिले के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उर्स और जायरीनों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किये हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के डर के बीच विदेशों से यहां आ रहे लोगों की जांच के लिए चिकित्सा टीमें भी तैनात की गयी हैं.

अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा टीमों को मेदिनीपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है. जांच के बाद ही जायरीनों को शहर में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. सोमवार को शुरू हुआ उर्स बुधवार तक जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola